

कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ 28 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर प्रस्तावित धरना 5 अगस्त 2023 का नगर आयुक्त के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया था।आज दिनांक 7 अगस्त 2023 को नगर आयुक्त से संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मिला समस्याओं पर विधिवत चर्चा हुई नगर आयुक्त ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया की 15 अगस्त 2023 के बाद समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत किया जाएगा जिसमें कर्मचारियों की मुख्य समस्याओं पर निर्णय लिया जाएगा कर्मचारी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अध्यक्ष देवीदीन भाऊ, महामंत्री रमाकांत मिश्रा, संयुक्त मंत्री मुन्ना हजारिया, कोषाध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा आदि लोग थे।