
मिशन शक्ति फेज़-4
नारी सुरक्षा
नारी सम्मान
नारी स्वालंबन
के अंतर्गत महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग में आयोजन किया महिला थाना जनपद बस्ती
रिपोर्ट :-जहीरूद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद के पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 11/07/2023 को प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय, महिला थाना जनपद बस्ती द्वारा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग थाना कोतवाली जनपद बस्ती के उपस्थित सभी बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज- 4 कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय दण्ड विधान में महिला संबंधी कानून की जानकारी सहित पाक्सो एक्ट दहेज अधिनियम, बाल संरक्षण अधिनियम देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे –
1090 – वीमेन पावर लाइन
1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
181 महिला हेल्पलाइन
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
102 स्वास्थ्य सेवा
108 एंबुलेंस सेवा
साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930
थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454404782 देकर जागरूक किया गया तथा अपनी सुरक्षा कैसे करनी है इसके लिए सेल्फडिफेंस टेक्निक कर के दिखाया गया और बालिकाओं को सशक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका द्वारा शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।