
रिपोर्ट :-जहीरूद्दीन उर्फ सब्बू
बस्ती जनपद में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है दिनांक-08.07.2023 द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार माह जुलाई, 2023 के सापेक्ष एन0एफ0एस0ए0 से आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक-11/07 2023 से दिनांक-22.07.2023 के मध्य खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई-पाॅस मशीन से किया जायेगा। जिसके क्रम में उचित दर विक्रेताओं द्वारा कार्डधारकों को पर्ची उपलब्ध कराते हुये निम्नानुसार आवश्यक वस्तुऐं उपलब्ध करायी जायेगीः-
अन्त्योदय कार्डधारको को प्रति कार्ड 14 किग्रा0 गेहूॅ एवं 21 किग्रा0 चावल (कुल 35 किग्रा0) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।
पात्र गृहस्थी कार्डधारको को प्रति यूनिट 02 किग्रा0 गेहूॅ एवं 03 किग्रा0 चावल (कुल 05 किग्रा0) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।
3ण् कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण पर्ची निकालते हुए किया जायेगा, खाद्यान्न का वितरण नोडल अधिकारियो की उपस्थिति किया जायेगा, खाद्यान्न के घटतौली की शिकायत की जाॅच एवं पुष्टि होने पर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
उक्त योजनान्र्तगत वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक-22.07.2023 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओ हेतु मोबाईल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन (प्राॅक्सी) के माध्यम से वितरण सम्पन्न कराया जा सकेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की सूची में सम्मिलित समस्त उपभोक्ताओ से अनुरोध है कि वह सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से अपनी अपनी आवश्यक वस्तुऐं प्राप्त करें, यदि कोई उचित दर विक्रेता आवश्यक वस्तुऐं नही देता है तब अपनी तहसील में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से शिकायत कर सकते है।
समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक जनपद बस्ती को इस निर्देश के साथ कि उपरोक्तानुसार अनुपालन सुनिश्चित करायेगें।
समस्त उचित दर विक्रेता जनपद बस्ती को इस निर्देश के साथ कि वह अपनी राशन की दुकान खुली रखेगें तथा कार्डधारको को समस्त सूचनाओ से अवगत करायेगें एवं उपरोक्तानुसार अनुपालन करते हुये एवं व्यवस्था बनाते हुये वितरण किया जाना सुनिश्चित करेगें एवं कार्डधारको को टोकन सिस्टम से खाद्यान्न उपलब्ध करायेगें, जिससे कि दुकानो पर भीड़ न लगें।