
रिपोर्ट :-जहीरूद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
👉किसान की समस्याओं का सरकार तत्काल करे निस्तारण – सन्तोष पाण्डेय जिलाध्यक्ष
👉किसानों को मुफ्त में सरकार बिजली देने का करे वादा पूरा – मुन्ना पाण्डेय राष्ट्रीय संरक्षक
बस्ती भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौपा । भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किसान की समस्याओं से संबंधित समस्याओं को अवगत कराया और कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है कृषि प्रधान देश होने के कारण भारत देश में किसान अनेक समस्याओं को लेकर जूझ रहे हैं । जिसे लेकर राष्ट्रीय शिविर हरिद्वार में यह तय हुआ कि 9 अगस्त 2023 को लखनऊ गन्ना संस्थान के परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति एक विशाल पंचायत किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री महोदय किसान प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करेंगे । वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया विद्युत संबंधी किसानों को आश्वासन मुफ्त बिजली व उनके द्वारा दिया गया शासन बजट में पारित किया गया था लेकिन आज तक किसानों को मुफ्त बिजली नहीं मिल पाई है किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य हेतु विद्युत मुफ्त दिया जाए ।ताकि किसानों को फसल की पैदावार करने में राहत मिल सके । जिलाधिकारी बस्ती कार्यालय में जिलाधिकारी प्रतिनिधि को ज्ञापन देते समय मुन्ना पांडेय राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षण , बीपी लहरी प्रदेश महासचिव , मेजर चन्द्र प्रकाश उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष , सुरेश सिंह पूर्वांचल अध्यक्ष , विजय मिश्रा मण्डल प्रभारी , दिलीप कुमार जिला उपाध्यक्ष राम कुमार सिंह ब्लाक अध्यक्ष बहादुर पुर समेत भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे ।