
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती आज दिनांक 17 मई को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्रेस वार्ता में बताया की खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 (तृतीय संस्करण) मल्टीपल स्पोर्ट्स इवेन्ट है जो कि उ0प्र0 मे पहली बार 04 जनपद लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर मे आयोजित हो रहा है, मशाल रैली भी 04 दिशाओ मे 04 रूटो पर चल रही है।जिसमे प्रथम रूट पर 1713 किमी0, द्वितीय रूट पर 1301 किमी०, तृतीय रूट पर 1776 किमी0, चतुर्थ रूट पर 2630 किमी0 कुल दूरी 7420 पर तय करते हुए जनपद बस्ती मे दिनांक 20 मई 2023 की सांय 06.00 बजे प्रवेश करेगी तथा 21 मई 2023 को प्रातः 06.00 बजे 12.00 बजे तक टार्च रिले का आयोजन किया जायेगा सन् 1936 बर्लिन ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक्स मे प्रथम बार टार्च रिले का प्रयोग किया गया था।इसका आयोजन 25 मई 2023 से शुरू होकर 05 जून 2023 तक आयोजित होगा ।खेलो का उदघाटन लखनऊ तथा समापन वाराणसी मे होगा । इसमे 21 खेलो मे देशभर से 25 वर्ष से कम उम्र के खिलाडी पदक के लिए जोर आजमाइश करेगे।
इस हेतु गोरखपुर मे 01 खेल नौकायन, गौतमबुद्धनगर मे 05 खेल, तैराकी, कबड्डी, बाक्सिंग, बास्केटबाल, और वेटलिफ्टिंग तथा लखनऊ मे 13 खेल तीरंदाजी, जूडो, मलखम्भ, फुटबाल (महिला), टेनिस, वालीबाल, तलवारबाजी, टेबुल-टेनिस, रग्बी, एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबाल(पुरूष), बैडमिन्टन तथा वाराणसी मे 02 खेल योग, कुश्ती का आयोजन होगा।उन्होंने कहा की खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 (तृतीय संस्करण) के शुभांकर का नाम जीतू दिया गया है यह प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंहा है।इसमे मशाल के शीर्ष पर बाण है जिस पर भगवान श्रीकृष्ण की नीति बांसुरी व मयूर पंख है जो संघर्ष मे भी शांति का संदेश देती है।इसमे एंथम युवाओ के पसंदीदा रैप स्टाइल मे बनाया गया है जिसमे मशहूर गायक पलाश सेन द्वारा गाये गये । इसमे देशभर की 200 यूनिवसिर्टी मे 4754 एथलीट 10 दिन तक 21 खेलो मे पदक हेतु 1500 वालंटियर स्टाफ के साथ जोर अजमाइश करेंगे।