वकील अहमद सिद्दीकी

बस्ती,बनकटी……बुद्धवार को लालगंज थानाध्यक्ष महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में मु0अ0स0 350/22 धारा 419/420/406/504/506/467/468 आईपीसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त लालमन वरुण पुत्र जगदेव निवासी भोयर थाना कलवारी जनपद बस्ती हाल पता आरबी 3rd 308 रेलवे कालोनी हबीबगंज थाना बागसे बनिया भोपाल मध्य प्रदेश उम्र(50)को पुलिस टीम द्वारा उसके भोपाल स्थित घर पर दबिश दिया गया तो मौजूद मिला। जिसे गिरफ्तारी का कारण बताकर पुलिस ने हिरासत में लिया, एवं नियमानुसार गिरफ्तारी करते हुए न्यायालय बस्ती रवाना किया गया । गिरफ्तारी की सूचना मौके पर वारण्टी के परिजन को दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे उ0नि0 महेंद्र कुमार, हे0का0 रमेश यादव तथा थाना बागसे बनिया भोपाल से म0प्र0आर0 सुषमा देशमुख व एफआरवी 232 एम्स भोपाल के स्टाफ, प्रधान आरक्षक दुली चंद मौजूद रहे।