
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत पात्र दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरणों (जैसे-ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, कान की मशीन, ब्रेल किट, एम आर किट इत्यादि) से लाभान्वित किया जाता है। उक्त जानकारी प्र0जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने दी है।
उन्होने बताया कि जनपद के ऐसे पात्र दिव्यांगजन जिन्हें कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों (जैसे- ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, कान की मशीन, ब्रेल किट, एम आर किट इत्यादि) की आवश्यकता है, वे पोर्टल divyangjanup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन हेतु दिव्यांगता दर्शाता रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटों, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र (ग्रामीण क्षेत्र-46080/-वार्षिक एवं शहरी क्षेत्र-56460/-वार्षिक), निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, जन्म तिथि/आयु प्रमाण-पत्र (आधार कार्ड/हाईस्कूल अंक पत्र), पहचान प्रमाण-पत्र (वोटर आई०डी०/हाईस्कूल अंक पत्र/यू०डी०आई०डी० कार्ड) एवं आवश्यक उपकरण हेतु चिकित्सा अधिकारी से संस्तुति प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होगी।