बाराबंकी
थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा लगभग 09 लाख कीमती मारफीन के साथ 01 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.10.19 को प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मुनव्वर उर्फ तिरु पुत्र महबूब निवासी घोसियाना वार्ड थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को सराय मस्जिद के पास घोसियाना थाना हैदरगढ़ से सुबह समय 04.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 30 ग्राम नाजायज मारफीन ( कीमत लगभग 09 लाख) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ में मु.अ.सं. 382/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
मुनव्वर उर्फ तिरु पुत्र महबूब निवासी घोसियाना वार्ड थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 25.10.19 को सुबह समय 04.00 बजे सराय मस्जिद के पास घोसियाना थाना हैदरगढ़ से जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
30 ग्राम नाजायज मारफीन।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 वेद प्रकाश शर्मा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 विजय सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- का0 अमित कुमार थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।