बाराबंकी
थाना मसौली पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 25.10.2019 को प्रभारी निरीक्षक मसौली राघवेन्द्र प्रताप रावत के कुशल नेतृत्व में थाना मसौली पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर समय 12.10 बजे सफदरगंज रोड कर्बला वहद ग्राम बासा अभियुक्त शाकिर पुत्र गोगे निवासी बासा थाना मसौली जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी द्वारा धारा 3/4 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत छः माह हेतु जिला बदर के आदेश के क्रम में दिनांक 05.10.2019 को उक्त नोटिस तामिल कराया गया था। दिनांक 25/10/19 को थाना मसौली पुलिस द्वारा उक्त आदेश के उल्लघंन पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 384/19 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
शाकिर पुत्र गोगे निवासी बासा थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 29.09.2019 को समय 12.10 बजे सफदरगंज रोड कर्बला वहद ग्राम बासा थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0- 243/14 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना मसौली बाराबंकी
- मु0अ0सं0- 145/16 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना मसौली बाराबंकी
- मु0अ0सं0- 214/16 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधिनियम थाना मसौली बाराबंकी
- मु0अ0सं0- 304/17 धारा 3/4 गुण्डा नि0 अधिनियम थाना मसौली बाराबंकी
पुलिस टीम
- राघवेन्द्र प्रताप रावत प्रभारी निरीक्षक मसौली जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अवध बिहारी थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 विक्रमाजीत, हे0का0 शिवसक्सेना, थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- का0 नरेन्द्र कुमार, का0 सौरभ सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी।