पार्टी विरोधी बगावत करने वाले समाजवादी पार्टी के पवन छापरिया तथा परवेज अहमद के खिलाफ की जायेगी कार्रवाई, जिला कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी की इकाई ने लिया निर्णय – अब्दुल कलाम सपा जिला अध्यक्ष संतकबीरनगर

संत कबीर नगर 6 मई 2023 समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी इकाई के जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा बागी सपा प्रत्याशी पवन छापरिया और पप्पू बाबू के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भरे मंच से उन्होंने सभी समाजवादी पार्टियों से अपनी गलतियों को समझते हुए उसमें सुधार करते हुए उन्होंने कहा था कि जो हुआ वह गलती थी आज इसमें सुधार करते हुए हम सभी समाजवादी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता और नेताओं से इस अनुरोध के साथ आप सभी लोग खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र में चेयरमैन पद के प्रत्याशी जगत जायसवाल को अपना समर्थन देते हुए उनको भारी बहुमत से जिताने का काम करें जिला अध्यक्ष ने बताया कि उक्त बागी प्रत्याशी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुरोध को भी ठुकराते हुए निकाय चुनाव में पूरी तरह से भाजपा प्रत्याशी और बसपा प्रत्याशी के एजेंट के रूप में काम करते हुए अपना प्रचार प्रसार कर रहा है जो आज हम सभी समाजवादी पार्टियों की मीटिंग में पुरजोर निर्णय लिया गया कि ऐसे लोगों के द्वारा किए गए तृत्व को जिला कार्यकारिणी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी ऐसे में सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और निष्ठावान वरिष्ठ नेताओं से यह अनुरोध है कि किसी भी तरह का कोई भी समर्थन इस बागी उम्मीदवार पवन छापरिया को न दिया जाए अगर किसी तरह से कहीं से भी किसी प्रकार की कोई शिकवा शिकायत मिलती है तो कार्यकर्ता या नेता के खिलाफ मेरी कार्रवाई की जा सकती है |
रिपोर्ट : केके मिश्र