
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में विकासखंड दुबौलिया के न्याय पंचायत बैरागल के समस्त विद्यालयों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी दुबौलिया अशोक कुमार के निर्देशन में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय वेदपुर नचना के प्रांगण से स्कूल चलो अभियान का ग्राम सभा प्रधान रमाशंकर साहू व संकुल प्रभारी अरविंद सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का प्रस्थान किया गया
रैली विद्यालय के आस-पास के गांव वेदपुर, शुकुलपुरा बाजार नचना ,गुलौरी बुजुर्ग बैरागल आदि से होकर गुजरा स्थानीय लोगो ने रैली के विशेष कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक,स्कूल चलो अभियान गीत ,स्लोगन वा भाषण को सुनकर काफी प्रशंसा की गई
इस मौके पर संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय वेदपुर नचना के सहायक अध्यापक राम प्रकाश वर्मा, अरुण कुमार सिंह ,मनोज कुमार ,वंदना सिंह ,प्रीति सिंह ,पिंकी ,अनीता संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के एकडेंग्वा से राम प्रकाश वर्मा ,फौजदार मौर्य प्राथमिक विद्यालय पद्मापुर से दिवाकर सिंह कंपोजिट विद्यालय बैरागल से विनोद यादव , रमेश कुमार चौरसिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसिया से श्री घनश्याम प्रजापति, प्राथमिक विद्यालय चिलमा बाजार प्रथम से आसाराम चौधरी ,कंपोजिट विद्यालय चिलमा परसन से रमेश वर्मा , प्राथमिक विद्यालय लारा से शिवकुमार पाठक ,प्राथमिक विद्यालय पिपरौला समरजीत ,प्राथमिक विद्यालय मझियार से चंद्रशेखर ,प्राथमिक विद्यालय गौरा बैरागल से विवेक मिश्र आदि भारी संख्या में लोग रैली में उपस्थित रहे । अंत में कंपोजिट विद्यालय वेदपुर नचना के प्रभारी प्रधानाध्यापक लल्लन चंद्र त्रिपाठी ने आए हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किए तथा नए नामांकन के लिए लोगों को प्रेरित किए l