
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में ड्यूटी के प्रति लापरवाही शिक्षक शिक्षिकाओं पर जनपद के तेज तर्रार बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नकेल कसना शुरू कर दिया है । विद्यालय देर से पहुँचने के मामले में मीडिया की खबरों का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० इन्द्रजीत प्रजापति ने विकास खण्ड कप्तानगंज के कम्पोजिट विद्यालय खजुरिया के शिक्षक/ शिक्षिकाओ/ शिक्षा मित्रों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है ।
दिनाँक 12 अप्रैल 2023 को स्कूल चलो अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिए मीडिया टीम ने विकास खण्ड कप्तानगंज के सीमावर्ती विद्यालय कम्पोजिट विद्यालय खजुरिया में अपना जाल विछाया । विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम जियावन वर्मा व शिक्षामित्र हनुमान यादव विद्यालय में समय से उपस्थित होकर विद्यालय कार्य में संलग्न दिखे जबकि लगभग 9.00 बजे हूटर बजाती हुई एक वीआइपी गाड़ी विद्यालय के गेट पर आकर रुकती है जिसमें से तीन महिला शिक्षिकाएं उतर कर विद्यालय में प्रवेश करने ही वाली होती हैं कि तब तक शिक्षिका स्वाति की निगाह पूर्व से ही उपस्थित मीडिया टीम के सदस्यो व उनके कैमरो पर पड़ जाती है । इसके बाद शिक्षिका स्वाति की मीडिया टीम के साथ तूँ- तूँ मैं मैं शुरू हो जाती है । मीडिया टीम को धमकाने के उद्देश्य से शिक्षिका स्वाति प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज को फोन भी करती हैं परन्तु शिक्षिका स्वाति अपनी मंशा में सफल नहीं हुई और मीडिया टीम खबर कवरेज करके वापस अपने दफ्तर आ गयी । इसके बाद मीडिया टीम ने नौ मे सात शिक्षक नदारद कैसे सफल होगा स्कूल चलो अभियान शीर्षक से खबर चलाया जिसको संज्ञान लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है ।