
रिपोर्ट :- सब्बू
बस्ती जनपद हर्रैय्या तहसील के अंतर्गत राजस्व टीम की मेहरबानी से भू माफिया काट रहे है चाँदी,तहसील प्रशासन हिला हवाली मे जुटा शिकायतकर्ता ने मंडलायुक्त बस्ती से लगाई न्याय की गुहार, उनके भी आदेश को राजस्व टीम ने कर दिया नजरअंदाज शिकायताकर्ता के शिकायत से नाराज किसान की गन्ने की फसल घूर गड्ढे मे बता कर राजस्व टीम ने किया था नष्ट, विडियों सोशलमीडिया पर हुआ था वायरल
किसान के खडे गन्ने की फसल को जेसीबी से रौदा,और बिना तालाब का कब्जा हठवायें लौट आये साहब,वाह रे राजस्व टीम का एक तरफ न्याय
हरैय्या तहसील के जिम्मेदार आखिर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कब लेगे एक्शन
भूमाफियाओं ने हल्का लेखपाल कर लिया है साँठगाँठ इसलिए नहीं हो रही है कार्यवाही
पीडित ने मुख्यमंत्री ,मंडलायुक्त बस्ती सहित जिलाधिकारी बस्ती व एसडीएम हरैया से लगा चुका है गुहार लेकिन अभी तक नहीं हुई कोई भी कार्यवाही
उपजिलाधिकारी हरैया गुलाब चन्द्र ने बताया की सुकरौली प्रकरण संज्ञान मे है जाँच करवाई जा रही है अवैध कब्जेदार के खिलाफ अतिशीघ्र होगी कठोर कार्यवाही।