बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सरकार को दिखाया आइना

रिपोर्ट बस्ती…..अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर 72 घंटे के सांकेतिक हड़ताल पर रात्रि 10 बजे से गए बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल सफल रही।सरकार के वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति के दावे ध्वस्त हो गए क्योंकि हड़ताल के पहले ही दिन अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रही व गॉव बिजली की आपूर्ति बिना अंधेरे में डूबे रहे ।
बिजली विभाग के सूत्रों की माने तो बिजली विभाग से जुड़े लोगों का यह कहना है।कि सरकार हमारी जायज मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। और एस्मा के डर से कर्मचारियों को दबाना चाह रही है। जो कदापि नहीं होगा। सांकेतिक हड़ताल के जरिए अभी हम लोग सरकार को आइना दिखाकर कर केवल यह साबित करना चाह रहे हैं। कि सरकार भी यह जाने कि लोकतन्त्र में बिजली विभाग का भी योगदान है। बिना बिजली विभाग के पूर्ण लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती है।