

रिपोर्टः जिला संवाददाता
बस्ती,बनकटी….. शनिवार को खोरिया बसौढ़ी़ साधन सहकारी समिति देईसाँड में सदस्य के रूप मे बाबू राम चौधरी 20 वोट पाकर विजय हुए।साधन सहकारी समिति संचालक मंडल के चुनाव के क्रम में विकासखंड बनकटी के 12 समितियों मे 11समितियों के सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। जबकि एक समिति सदस्य के लिए मतदान शनिवार को हुआ। मतदान निर्वाचन अधिकारी श्वेता ने बताया कि कुल 28 वोट पडे़। जिसमें 20 वोट बाबूराम चौधरी व 07 वोट अर्जुन चौधरी 01वोट इनवैलिड मिला।
एडीयो कोआपरेटिव मिट्ठू राम वर्मा ने बताया कि सजनाखोर,महथा, कथारूआ, चित्राखोर,सजहरा,टिकारिया,देवमी,मोहनाखोर,अमनाबाद,मनिकौरा, पगार, पंकडी़ चन्दा,मुन्डेरवा सहित 11 सहकारी समितियों के संचालक मंडल सदस्यों का चयन निर्विरोध हो गया है।खोरिया बसौढी़ साधन सहकारी समिति के लिए दो नामांकन दाखिल हुआ था, जिसका चुनाव थाना लालगंज के पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता ई0 अरविन्द पाल,प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पान्डेय,मन्डल अध्यक्ष विवेकनन्द शुक्ला, सभासद रमेश अग्रहरि,दाऊद खान,अतुल पाल आदि लोग मौजूद रहे।