छात्र संघ न कराने के विरोध में एकदिवसीय भूख हड़ताल 19 अक्टूबर को

गोरखपुर ब्यूरों। गोरखपुर विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध दर्जनों महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव न कराए जाने के विरोध में एक दिवसीय भूख हड़ताल गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता मनीष ओझा के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा के नीचे टाउन हॉल पर किया जायेगा।
मनिष ओझा ने कहा कि लोकतंत्र की प्रथम पाठशाला छात्र संघ को बंद करके उत्तर प्रदेश सरकार छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है जिसके विरोध में हम सभी शांतिपूर्ण तरीके से एक दिवसीय भूख हड़ताल करने को बाध्य है।