ईंट से कूंचकर युवक की हत्या, नहीं हो पाई शिनाख्त

गोरखपुर ब्यूरों। कोतवाली थाना क्षेत्र की न्यू कालोनी पार्क के पास एक युवक की लाश शुक्रवार को मिली। युवक के सिर को ईंट से कूंचकर उसे मौत के घाट उतारा गया था। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है।
लाश के पास एक जोड़ी चप्पल, पानी का पाउच, नमकीन के दो पाउच बरामद हुए हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी है। युवक पीले रंग का टीशर्ट और नीले रंग का लोवर पहने हुए था।