वकील अहमद सिद्दीकी


बस्ती, बनकटी……रविवार को लालगंज थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व मे आगामी होली,शबे-ए-बरात त्यौहार को लेकर थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों,ग्राम प्रधानों धार्मिक साधु-संतों, मौलाना, मौलवी,एवं डी०जे० धारकों की बैठक की गई । बैठक के दौरान उच्च अधिकारीओ से प्राप्त दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया कि दोनों त्योहारों को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने व आपस मे भाई-चारा बनाये रखने का अनुरोध किया गया।और सभी को अवगत कराया गया कि शांति एवं कानून व्यवस्था को किसी ने भी तोडने का प्रयास किया। तो उसके विरुद्ध सक्त से सक्त कार्यवाही की जाएगी।गोष्ठी में उपस्थित सभी महानुभावो, पत्रकार बंधुओ द्वारा अवगत कराया गया कि दोनों त्योहारों को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्याआ आती है।तो थाने के सीयूजी नम्बर 94544 03116 पर सम्पर्क करें। उसके बाद थानाध्यक्ष ने
सभी को होली,शबे-बरात त्यौहार की अग्रिम बधाई दी।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चंद्र पान्डेय, साधू शुक्ल, प्रहलाद कुमार ,अनवर शाह,मुरलीधर शुक्ल,रामानंद,राम किशुन चौधरी,आदि प्रधान और संभ्रांत व्यक्ति व थाना लालगज के उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम भवन प्रजापति, इंद्रेश यादव, भानु प्रताप यादव, महादेवा चौकी प्रभारी राजेश गुप्ता, का0 हनुमान यादव, का0रजनीश यादव व का०प्रशांत सिह आदि मौजूद रहे।