वकील अहमद सिद्दीकी


बस्ती, बनकटी…….बनकटी ब्लॉक क्षेत्र के आमकोईल गाँव में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव लिंग की स्थापना के लिए मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मनोरमा संगम तट पर विध्वत पूजन अर्चना के बाद कलश में जल लेकर श्रद्धालु मंदिर वापस आए। लवकुश साहू के नेतृत्व में कलश के लिए 115 कन्याओ,35 बोलोरो व हाथी, घोड़े, डीजे के साथ,महादेवा,धौरूखोर,सोहिला,गौरा,बारीघाट,आदि सहित कई गाँव के लोग पवित्र कलश यात्रा के साथ जयकारे लगाते चल रहे थे, यात्रा कुआनो मनोरमा नदी के संगम तट पर पहुँची ।यहाँ पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश अनुष्ठान पूरा कराया।मूर्ति स्थापना के लिए 5 दिन तक चलने वाले अनुष्ठान के लिए कलश में जल भरकर कन्याएं व श्रद्धालु मंदिर वापस पहुँचे।
इस कलश यात्रा में लवकुश साहू,प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, जगदम्बा शुक्ल,अतुल पाल, पवन पाल,शक्ति पाल,ओम प्रकाश सिंह,ज्ञान चन्द चौधरी,पवन अग्रहरि, राकेश, अजीत, राम नेवास,राम दयाल, वेद प्रकाश, रामजीत आदि लोग शामिल रहे।। मौके पर चौकी इंचार्ज राजेश गुप्ता व लालगंज की पुलिस फोर्स मौजूद रही।