राजनीति के चक्रव्यूह मे फंसा न्यायिक निर्णय !
संतकबीरनगर
के के मिश्रा / हरीश सिंह
सन्त कबीर नगर – सांथा विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत राजेडीहा 2015/2016 मे हुई पंचायती चुनाव सम्पन्न हुए पंचवर्षीय कार्यकाल अंतिम पड़ाव की तरफ अग्रसर है लेकिन मतगणना पर लगा आरोप का खेल थमने का नाम नही ले रहा । मिली जानकारी के मुताबिक पुनर्मतगणना जिसमे तहसील प्रशासन से लेकर माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार तीन बार हो चुका है । फिर भी आरोप – प्रत्यारोप के बीच प्रधान प्रत्याशी सबरून्निशा बनाम कमरजहां के बीच इस मतगणना रूपी खेल मे सबरून्निशा के पक्ष चाक – चौबंद सुरक्षा के बीच हर बार सबरुन्निशा अपने प्रतिद्वन्दी कमरजहां को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़कर प्रधानी का सेहरा हासिल करती रही । बताया जाता है कि कमरजहां के ससुर राजनीतिक पकड़ के साथ – साथ पूर्व विधायक खेसरहा रह चुके है जाहिर सी बात है ऊंची पकड़ रखने वाला व्यक्ति अपने लोगो को लोकतंत्र की प्रथम सीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कुछ भी करा सकता है । ये तो गिनती है जो तीन बार हो चुका है अभी आगामी 2020 ग्राम पंचायत चुनाव तक कई बार करा सकता है । देखना यह है कि जिला प्रशासन / निर्वाचन अधिकारी इस होने वाले चौथे पुनर्मतगणना मे अपने द्वारा लिए गये फैसले को अनवरत जारी रख पाती है या नही ? पुनर्मतगणना की सुर्खियो मे रहने वाला विकास खण्ड सांथा ग्राम पंचायत राजेडीहा का ग्राम प्रधान पद का सेहरा अबकी बार किसके भाग्य का सेहरा बनेगा यह वक्त बतायेगा ।