वकील अहमद सिद्दीकी


बस्ती, बनकटी…….. स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के खिराहुआँ में स्थित दारुल उलूम एहले सुन्नत गुलशने तैबा व दारूल उलूम एहले सुन्नत मंजरे इस्लाम बनकटी के प्रांगण में वली ए हिन्द ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। उर्स का आगाज हाफिजो कारी असलम साहब के तिलावते कुरआन से हुआ। पैग़म्बरे इस्लाम व ख्वाजा गरीब नवाज के शान में मोहम्मद अशरफ रजा व लुकमान ने नातिया कलाम व मनकतब पेश किया।जिसे लोगों ने खूब सराहा।
उर्स मुबारक में मौजूद लोगों को खेताब करते हुए एदारे के प्रिंसिपल अल्लामा मौलाना हैदर अली खान ने ख्वाजा गरीब नवाज के कृतियों का विस्तार से वर्णन किया। आगे कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज ने समता मूलक, बराबरी, ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वहन,एक दूसरे से मोहब्बत करने का पैगाम दिया।
आखिरी में सलातो सलाम पेश किया और दुनिया के लिए अमनों चैन की दुआएं मांगी तथा तबर्रुक तकसीम किया गया। इस मौके पर गांव के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद रऊफ,हाफिज तौहिद सहित मकतब के तलबा मुदस्सिरीन मौजूद रहे।