
वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती, बनकटी….वृहस्पतिवार को बनकटी के महादेवा चौराहे के पास श्री राम जानकी कन्या कन्या इण्टर कॉलेज पर 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह के नेतृत्व में झंडारोहण किया गया। प्रधानाचार्या प्रीति सिंह के अगुवाई में कार्यक्रम को संपन्न किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने उपस्थित छात्र/छात्रओ व बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2023 में भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है। गणतंत्र दिवस पर सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया तथा स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया । और छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस की बहुत सारी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनाथ सिंह व महादेवा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता, कार्यवाहक प्रबंधक रामायण सिंह, ई० विशाल सिंह, ई० अभिलाष सिंह, बब्लू सिंह, धर्मेंद्र चौहान, नीरज पान्डेय, डॉ० आर पी शुक्ला, सुनील पान्डेय, जगदंबा शुक्ला, विवेकानंद शुक्ला (मंडल अध्यक्ष), रमेश अग्रहरी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), आशुतोष पान्डेय,रामकिशोर चौधरी, शिवज्ञा मौर्या आदि तमाम अभिभावक मौजूद रहे।