
वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती,बनकटी……सोमवार को लालगंज थानाध्यक्ष महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में मु0अ0सं0 341/2022 धारा 376/323/406 IPC से सम्बन्धित एक 25 हजार का ईनामिया वांछित अभियुक्त झिनक उर्फ राजेन्द्र चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान निवासी बानपुर को समय 12.30 बजे कस्बा बानपुर के पास रोड पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त झिनक उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के समय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्णतः पालन करते हुए न्यायालय बस्ती को रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में 0उ0नि0 रामभवन प्रजापति,का0 विजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।