बाराबंकी
थाना मसौली पुलिस द्वारा लगभग 90 लाख कीमती मारफीन तथा एक तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधिक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मसौली राघवेन्द्र प्रताप रावत के दिशा निर्देश में गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त राहुल उर्फ ज्ञानू मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा निवासी ग्राम सूरतगंज थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को दिनांक 12.10.2019 को बिन्दौरा रेलवे क्रासिंग के पास ग्राम बिन्दौरा थाना मसौली समय 20.45 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 290 ग्राम मारफीन (कीमत लगभग 90 लाख) व 01 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मसौली पर मु0अ0सं0 370/19 धारा 8/21 NDPS Act व मु0अ0सं0 371/19 धारा 3/25 आमर्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
राहुल उर्फ ज्ञानू मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा निवासी ग्राम सूरतगंज थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 12.10.2019 को समय 20.45 बजे, बिन्दौरा रेलवे क्रासिंग के पास ग्राम बिन्दौरा थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 290 ग्राम मारफीन (कीमत लगभग 90 लाख)
- 01 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक मसौली राघवेन्द्र प्रताप रावत जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 श्री पंडित त्रिपाठी, उ0नि0 अवध बिहारी सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 शिवमूरत सक्सेना, हे0का0 विक्रमाजीत यादव थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 रामदुलारे यादव, का0 सौरभ सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी।