बाराबंकी
थाना मसौली पुलिस द्वारा 03 शातिर इमारती लकड़ी चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 11 अदद सागौन के बोटे व एक अदद पिकप बरामद

प्रभारी निरीक्षक मसौली राघवेन्द्र प्रताप रावत के कुशल नेतृत्व में थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.10.2019 को मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुल्तानपुर का रहने वाला अनूप यादव अपने साथियों के साथ कही से इमारती लकड़ी चुराकर एक पिकप में लादकर ग्राम सुल्तानपुर में लाकर बिक्री करने का प्रयास कर रहा है । यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर कुछ ही दूरी पर खड़ी एक पिकप दिखाई दी। पिकप से केले के पत्ते से ढका हुआ (1) आठ अदद बोटा लम्बा दो फीट गोलाई (2) एक बोटा 6 फीट लम्बा तीन फीट गोलाई (3) दो बोटा 7 फीट डेढ फीट गोलाई की सागौन की इमारती सूखी लड़की व पिकप नम्बर UP 41 T 3588 बरामद की गयी। पिकप में बैठे तीन व्यक्तियों में ड्राइवर अखिलेश कुमार पुत्र गजराज निवासी ग्राम पल्हरी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी तथा अन्य 02 बैठे हुए व्यक्तियों 2. मुकेश वर्मा पुत्र रामकिशोर वर्मा निवासी नारे का पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 3. टीपू पुत्र हफीन निवासी इनामीपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबकी को समय 15.35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मसौली पर मु0अ0सं0 369/19 धारा 41/411/413 भादवि0 पंजीकृत किया गया।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- अखिलेश कुमार पुत्र गजराज निवासी ग्राम पल्हरी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।(ड्राइवर)
- मुकेश वर्मा पुत्र रामकिशोर वर्मा निवासी नारे का पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- टीपू पुत्र हफीन निवासी इनामीपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबकी।
नाम व पता वांछित अभियुक्तगण
- अनूप यादव पुत्र सुनील यादव निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना मसौली जनपद बाराबकी।
- कुलदीप पासी पुत्र अंतराम निवासी ग्राम इनामीपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- अमित कहार पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम इनामीपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 11 अदद इमारती लकड़ी सागौन की बोटे।
- 01 अदद पिकप नं0 UP 41 T 3588
गिरफ्तारी
दिनांक 12.10.19 को समय 15.35 बजे ग्राम सुल्तानपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्तगण ने पूंछताछ पर बताया कि यह चोरी की लकड़ी है । जिसे हम लोगों ने आज रात मे अनूप यादव पुत्र सुनील यादव निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना मसौली जनपद बाराबकी , कुलदीप पासी पुत्र अंतराम एवं अमित कहार पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम इनामीपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी के साथ चुराया है। जिसे यहां बेचने के लिये लाये है । अनूप यादव , कुलदीप व अमित कुमार ग्राहक ढूढने गये है और हम लोग यहाँ पर इन्तजार कर रहे थे।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक मसौली राघवेन्द्र प्रताप रावत जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अवध बिहारी सिह थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 शिवमूरत सक्सेना, हे0का0 रामदुलारे यादव, हे0का0 विक्रमाजीत यादव थाना मसौली बाराबंकी।
- हे0का0 सन्तोष कुमार सिह, का0 सौरभ सिह थाना मसौली जनपद बाराबंकी।