बाराबंकी
पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियोजन के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
दिनांक 13.10.2019 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी की अध्यक्षता में अभियोजन के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, एसपीओ, प्रभारी मॉनीटरिंग सेल/सम्मन सेल, मानिटरिंग सेल/सम्मन सेल एवं सम्मन सेल न्यायालय में नियुक्त कर्मचारीगण, समस्त कोर्ट मोहर्रिर, जनपद के समस्त पैरोकार एवं आर्डर बुक न्यायालय कार्य हेतु नियुक्त महिला आरक्षीगण मौजूद रहीं। उपस्थित समस्त कर्मचारीगण के कार्यों की समीक्षा की गई। पैरोकारों को पुराने अभियोगों की सूची उपलब्ध कराने हेतु एवं पुराने अभियोगों से सम्बन्धित गवाहों एवं पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियोगों में जो गवाह हाजिर नहीं हुए उन्हें पता कर अतिशीघ्र हाजिर कराने हेतु आदेशित किया गया। पैरोकार एसपीओ से वार्ताकर कर पुराने मुकदमों में गवाहों के सम्मन पैड बनाकर न्यायालय हाजिर करायें, जिससे मुकदमों का निस्तारण अतिशीघ्र हो सके। आर्डर बुक न्यायालय कार्य हेतु नियुक्त महिला आरक्षियों को आदेशित किया गया कि न्यायालय से प्राप्त सम्मन का तामीला करा कर समय से न्यायालय भेजना सुनिश्चित करेंगी। आर्डर बुक न्यायालय कार्य हेतु नियुक्त महिला आरक्षी एवं कोर्ट मोहर्रिर अपने रजिस्टर का मिलान मॉनीटरिंग सेल में कराते रहेंगे। चार्ज सीट एवं फाइनल रिपोर्ट को न्यायालय में दाखिल करने के सम्बन्ध में भी वार्ता की गई।

