
वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती, बनकटी….लालगंज थाना परिसर मे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन राम भवन प्रजापति के नेतृत्व में किया गया। जिसमें कुल 17 मामले आए 16 राजस्व से एवं एक मामला पुलिस विभाग से सम्बंधित था। एसडीएम सदर शैलेश दुबे के निर्देशन में तहसीलदार घनश्याम शुक्ल के कुशल नेतृत्व में राजस्व से सम्बंधित पुराने तीन जटिल मामले का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। निस्तारित क्रम में त्रिभुवन पाल निवासी सजनाखोर, लालचंद यादव एवं शिव पूजन निवासी फरदा का रहा। शेष प्रार्थना पत्र पर टीम गठित कर मामले के निस्तारण हेतु रवाना किया गया।
इस मौके पर थाना क्षेत्र के समस्त लेखपाल चौकी प्रभारी सहित तमाम फरियादी मौजूद रहे।