


बस्ती,बनकटी…..वृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय मकदूमपुर परिसर में लगे चौपाल में एसडीएम सदर शैलेश दुबे ने ग्रामीणों से पीएम आवास, शौचालय, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व निराश्रित पेंशन आदि सुविधाओं से वंचित पात्रों से बातचीत कर ग्राम प्रधान व सचिव के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध व ऑनलाइन कराते हुए निर्देशित किये । जिससे पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल सके । संचालन युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पान्डेय ने किया। एसडीएम सदर शैलेश दुबे ने कहा कि वरासत, निवास, कोटे, खतौनी,भूमि से सम्बंधित मामले ज्यादा आते हैं। इसकी जांच कर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कई लोग वृद्धा पेंशन के पात्र होने के बाद भी पेंशन न बनने की शिकायत की जिस पर तत्काल सम्बंधित को निर्देशित करते हुए ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया गया । वहीं दर्जनों लोगों ने आवास व शौचालय आदि योजनाओं से वंचित होने की शिकायत की ।
बीडीओ धनेश यादव ने चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा ग्राम पंचायत में पूर्व निर्धारित शासकीय योजनाओं का विधिवत क्रियान्वयन किया जा रहा है ।जिससे यह ग्राम पंचायत मॉडल गाँव के रूप में विकसित हो सके ।
चौपाल में उ०प्र०राज्य ग्रामीण अजीबिका मिशन, निपुण लक्ष्य, समाज कल्याण विभाग,पंचायती राज विभाग, खाद्य और रसद विभाग,फसल बीमा विभाग,आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग,होम्योपैथिक विभाग के स्टॉलो का एसडीएम सदर ने काफी बारीकी से निरिक्षण कर जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक कमलेश सोनी, बीडीओ धनेश यादव,पशु चिकित्साधिकारी डा० प्रशांत कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा०राजेश कुमार,खण्ड शिक्षा अधिकारी अरून कुमार यादव,आईएसबी राम प्रकाश त्रिपाठी,जेई एमआई अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत गिरजेश श्रीवास्तव,बीओ अरुण कुमार पान्डेय,सहायक खण्ड विकास अधिकारी समाज कल्याण पूनम चौधरी,पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील शुक्ला, सचिव प्रदीप कुमार गुप्ता,पवन पान्डेय,प्रधान धीरज कुमार राव,बब्लू दूबे,दया प्रकाश,राजेश चौधरी, शेष राम चौधरी, राम किशुन चौधरी,राजू पान्डेय,पप्पू यादव,शैलेन्द्र गोस्वामी, जीतेंद्र कुमार,शैलेन्द्र राय आदि लोग मौजूद रहे।