बाराबंकी
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन ओप्पो व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल यूपी 41 क्यू 0613 प्लेटिना की बरामद

दिनांक 10.10.2019 को वादी अलाउद्दीन पुत्र सुलेमान निवासी फरिस्तेपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ने थाना कोतवाली नगर में लिखित सूचना दी कि दिनांक 10.10.2019 को समय करीब 09.30 बजे रात में गोरखपुर से आकर अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार सतरिख नाका चौराहे पर कर रहा था, तभी अचानक पीछे से शंशाक शुक्ला पुत्र रविन्द्र कुमार शुक्ला निवासी रसूलपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ने मुझे धक्का देकर गिरा दिया और मेरे हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 925/19 धारा 392 भादवि0 बनाम शंशाक शुक्ला पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवली नगर धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त शंशाक शुक्ला पुत्र रविन्द्र कुमार शुक्ला निवासी रसूलपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को दिनांक 11.10.2019 को जीआईसी आडिटोरियम थाना कोतवाली नगर से समय 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन ओप्पो व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल यूपी 41 क्यू 0613 प्लेटिना बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गयी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
शंशाक शुक्ला पुत्र रविन्द्र कुमार शुक्ला निवासी रसूलपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 11.10.2019 को समय 11.30 बजे जीआईसी आडिटोरियम थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- एक अदद मोबाइल फोन ओप्पो
- मोटर साइकिल यूपी 41 क्यू 0613 प्लेटिना(घटना में प्रयुक्त)
पुलिस टीम
धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
उ0नि0 अवधेश सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
का0 अर्जुन सोनकर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।