बाराबंकी
थाना सतरिख पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को बंधक बनाकर अभद्रता करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सतीश कुमार पुत्र पूर्णमासी निवासी ग्राम बबुरिहा मजरे जैनाबाद थाना सतरिख जनपद जो सिटीजन वाइस के पत्रकार हैं द्वारा चुनाव सम्बंधित खबर प्रकाशित करने को लेकर दिनांक 08.10.2019 को ग्राम जर्मापुर में जैनाबाद निवासी राहुल वर्मा पुत्र हरि प्रसाद ,गुड्डु वर्मा पुत्र देवतादीन वर्मा तथा अन्य आधा दर्जन साथियों के साथ रोक कर बंधक बना कर अभद्र जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और इसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।उक्त के सम्बंध में थाना सतरिख में मु0अ0स0 365/2019 धारा 342/500/504/506 भा0द0वि0 व 65/66 आई0टी0एक्ट व 3(1)द,ध व 3(2)(v)a एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना सतरिख के नेतृत्व में म0उ0नि0 पूनम त्रिपाठी मय टीम द्वारा मु0अ0स0 365/2019 धारा 342/500/504/506 भा0द0वि0 व 65/66 आई0टी0एक्ट व 3(1)द,ध व 3(2) एससी/एसटी एक्ट थाना सतरिख जनपद बाराबंकी के नामजद अभियुक्तगण 1.राहुल वर्मा पुत्र हरिप्रसाद 2.रामकिशोर वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा पुत्र देवतादीन वर्मा निवासीगण जैनाबाद थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को अन्तर्गत धारा 151/107/116 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर श्रीमान उपजिलाधिकारी नबावगंज भेजा गया।
नाम पता अभियुक्तगण
1.राहुल वर्मा पुत्र हरिप्रसाद निवासी जैनाबाद थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
2.रामकिशोर वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा पुत्र देवतादीन वर्मा निवासी जैनाबाद थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान
ग्राम जैनाबाद थाना सतरिख जनपद बाराबंकी । समय करीब 15.50 बजे गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार सतरिख जनपद बाराबंकी
2.उ0नि0 पूनम त्रिपाठी थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
3.का0 सुशील कुमार थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।