

वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती / बनकटी………
बुधवार को एसीएमओ ए० के० मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ब्लाक मे संचालित पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। एसीएमओ ने सत्यम पैथोलॉजी, सूर्या पैथोलॉजी, हरिओम पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेन्टरों के अलावा अन्य कई सेन्टरों के रजिस्टरो और अभिलेखों को खगाला। खगालने के बाद कई सेन्टरों का रजिस्ट्रेशन अवैध मिलने पर उन्हें चेतावनी दी गई। तो कई पैथोलॉजी सेन्टर वाले दुकान छोड़कर फरार भी हो गए । निरीक्षण में एसीएमओ ने कहा कि टेक्नीशियन की उपलब्धता न होने के कारण और बीए एमए टेक्नीशियन बनकर बैठे लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा। एसीएमओ ने कहा कि लोगों को गलत रिपोर्ट देकर गुमराह करने वाले सेन्टरों पर कार्रवाई की जाएगी।