रिपोर्ट : शाहिद अली
थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा नाबालिक के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में
पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 01.12.2022 को रात्रि 21:00 बजे ग्राम रानीपुर से मु0अ0सं0
379/2022 धारा
323,341,354,504 IPC व 7/8
पाक्सो एक्ट से संबंधित नाबालिक के साथ छेड़खानी करने वाले
अभियुक्त अब्दुल अली पुत्र अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 01.12.2022 को थाना वाल्टरगंज क्षेत्र की नाबालिग छात्रा अपने स्कूल पढ़ाई करने जा रही थी
कि रास्ते में कुछ शोहदों द्वारा उसके साथ छेड़खानी व मारपीट किए
जिसके संबंध में थाना पुरानी बस्ती पर मुकदमा उपरोक्त तत्काल पंजीकृत किया गया
तथा घटना के 12 घंटे के भीतर की अभियुक्त को गिरफ्तार कर
आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- अब्दुल अली पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी रानीपुर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 कमलेश गौड़ थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
- हे0का0 पन्नेलाल थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
- का0 जितेंद्र चौहान थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।