
-मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार में महफिल-ए-ग़ौसुलवरा।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।


मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाज़ार में महफिल-ए-ग़ौसुलवरा का आयोजन हुआ। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई। छात्रों ने नात व मनकबत पेश की।
अध्यक्षता करते हुए मुफ़्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि कुरआन-ए-पाक में सभी लोगों के लिए रोशनी, हिदायत, हिकमत और शिफा है। यह किताब ज़िंदगी गुजारने का तरीक़ा बताती है। ज़िंदगी का संविधान व नियम कानून है। आसमानी कानून है। यह किताब अच्छे बुरे में फर्क व तमीज करती है। यह अल्लाह की किताब है। कलाम भी है और सिफत भी। इसके एक-एक हुरूफ पढ़ने पर दस नेकियां मिलती हैं। इस किताब का तर्जुमा व मतलब भी जरुर पढ़ा जाए या आलिमों और जानकारों से मालूम किया जाए। कुरआन और हदीस पर पूरी तरह अमल करें। आखिरत की तैयारी करें। नमाजों को उनके वक्तों पर अदा करने की पाबंदी करें।