सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

धर्मपुर शाहपुर की पीड़ित जनता जिलाधिकारी से मुलाकात की गोड़धोइया नाला के संदर्भ में अवगत कराते हुए कहा कि गोरखपुर शहर के अन्दर गोड़धोइया नाले का पक्का निर्माण तथा दोनों तरफ सड़क प्रस्तावित है। इससे शहर के लगभग 800 मकान प्रभावित हो रहे है जिसमें प्रार्थीगण के भी मकान है। प्रार्थीगण चाहते हैं कि नाला का पक्का निर्माण हो तथा सड़क भी बनाई जाये परन्तु यदि नाले और सड़क की चौड़ाई की कुल मिलाकर लगभग साठ फिट (60 फिट) तक सीमित कर दिया जाय तो समस्या का समाधान भी हो जायेगा और अधिकतम लोगों का कम से कम नुकसान होगा तथा अधिकतम लोगों का आसियाना उजड़ने से बच जायेगा अन्यथा यदि नाले और सड़क की चौड़ाई अधिक होगी तो बहुत सारे लोग ऐसे है जिसके पास इस मकान के अतिरिक्त रहने के लिए और कहीं ठिकाना नही है। ऐसी परिस्थितियों तथा मामलें की गम्भीरता पर विचार करते हुए ऐसा आदेश/निर्देश दिया जाना आवश्यक है कि कम से कम लोगों का कम से कम नुकसान हो अतः आप श्रीमान् जी से करवद्ध प्रार्थना है कि हम मुहल्ले वासियों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऐसा आदेश दें कि कम से कम व्यक्तियों/मकानों का कम से कम नुकसान हो।
इस मौके पर मनोज यादव,समीर तिवारी,आफताब अहमद,संतोष कुमार सिन्हा,बबलू, अभिषेक पाण्डे, सोनू सिंह,आलोक सिंह,बृजेश सिंह,इकबाल अहमद, जमील अहमद, रामनारायं राय,लकी
जयवीर सिंह, सैफ खाँ , प्रवीण चौधरी, गोलू चौधरी, श्याम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।