अपने जीवन में चमत्कार होने का इंतजार मत करो, प्रयास करो और खुद एक चमत्कार बन जाओ : डॉ. सौरभ पांडेय
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।



सनराइज कोचिंग सेंटर तुर्कमानपुर में बाल दिवस बहुत ही शान व शौकत के साथ मनाया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस के अवसर पर बाल दिवस पूरे भारत में मनाया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धरा धाम इंटरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन में चमत्कार होने का इंतजार मत करो प्रयास करो अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहो और खुद एक चमत्कार बन जाओ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भोजपुरी और बांग्ला फिल्मों की उभरती अभिनेत्री दीपिका पाठक ने बच्चों को खूब ढेर सारा आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा पाठ्यक्रम के सदस्य व सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉक्टर एहसान अहमद ने कहा कि बच्चों को अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए अपने मुकाम को हासिल करना चाहिए जब लक्ष्य निर्धारित रहेगा तो सफलता अवश्य मिलेगी। सनराइज कोचिंग सेंटर के कॉमर्स डिपार्टमेंट के हेड शेखर सर, गणित डिपार्टमेंट के हेड सद्दाम खान, जीव विज्ञान डिपार्टमेंट की हेड अलीशा एहसन व भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता शफीक अहमद ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया तथा कोचिंग में तालीम हासिल करने सभी बच्चों को बाल दिवस के शुभ अवसर पर बहुत ढेर सारी मुबारकबाद पेश की और उनके उज्जवल मुस्तकबिल के लिए दुआएं भी दीं। कार्यक्रम के इस अवसर पर हाजी जलालुद्दीन कादरी, शिबू खान, मकसूद अली, सीमा परवीन, निदा फातिमा, आसमा निशा व नसीम अशरफ आदि गणमान्य लोगों के साथ-साथ संस्था के सभी बच्चे और सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।