सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।


एलिगेंट कोचिंग क्लासेस सुरजकुंड व गुडविल पिपल वेलफेयर फाउडेंशन की तरफ से चिल्ड्रन डे के अवसर पर बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में एडवोकेट नफीस अख्तर (कोषाध्यक्ष –
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट), विशिष्ट अतिथि – आदिल अमीन साहब (वारिष्ट समाजसेवी), एडवोकेट अनीस साहब (वारिष्ट समाजसेवी) एडवोकेट फैयाज़ साहब (राष्ट्रीय मानव-अधिकार),एडवोकेट सद्दाम हुसैन ( अखिल अखिल भारतीय अधिवक्ता महासभा ),
साथ ही साथ एलिगेंट कोचिंग क्लासेस में पढ़ने वाले बच्चे और उनके माता-पिता ने पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया
कार्यक्रम का संचालन गुडविल के डायरेक्टर रजी अहमद सिद्दीकी ने किया।
इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला। प्रथम स्थान मिताली वर्मा तथा कृतिका वर्मा ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर इकरा रहे और तृतीय स्थान पर साहिल खान।
कोचिंग की संस्थापक जोया उस्मानी ने बच्चों को विभिन्न प्रकार की आधुनिक तकनीक से पढ़ने की कला भी सिखाई जिसमें उनका साथ मोहम्मद आरिफ खान ने दिया जोकि एक वरिष्ठ समाज सुधारक भी है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद विवाद प्रतियोगिता नित्य संगीत और क्विज रहा। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भी भाग लिया।