
सतीश मणि त्रिपाठी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य सहायक खाद्य आयुक्त कुमार गुंजन के निर्देशन में मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने आज शहर के ओरियन मॉल आईनेक्स सिनेमा हॉल, पीवीआर सिनेमा हॉल एडी मॉल के एडी सिनेमा हॉल में सघन चेकिंग करके कुल 6 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला के लिए जांच हेतु भेजा गया है लिए गए नमूने में समोसा रोस्टेड मखाना कॉर्न चेडडार चीज, चिल्ली ग्रीन सॉस के नमूने लिए गए । सहायक खाद्य आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि लिए गए नमूने को संग्रहित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम अजय कुमार सिंह सतीश कुमार सिंह नरेंद्र कुमार उमाशंकर सिंह शामिल रहे।