


कानपुर, भाजपा की योगी सरकार जनता को खुश करने के लिए बड़े दावे करती है अतिक्रमण मुक्त गड्ढा मुक्त सड़कों की बनाने की बात करती है लेकिन धरातल में चौराहों पर अतिक्रमण से चौराहा घिरा हुआ है धनी आबादी क्षेत्र कर्नलगंज कास्ताना रोड चौराहा,सीसामऊ चौराहा , मूलगंज चौराहा, बांसमंडी,डिप्टी के पड़ाव एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों चौराहों पर अतिक्रमण देखने को मिलेगा ऐसा ही नजारा ग्वालटोली स्थित चौराहे पर देखने को मिल रहा है शहर के बीचो बीच घनी आबादी के क्षेत्रों में एवं चौराहों पर
ग्वालटोली थाने के चौराहे पर वर्षों से रोड कब्जा किए हैं नगर निगम कोई कर्मचारी ना अधिकारी की इस अतिक्रमण पर नजर पड़ रही है अगर किसी को आपातकालीन में अस्पताल जाना पड़ जाए 2 घंटे जाम से एंबुलेंस फंसी रहती है! नगर आयुक्त ने कहा कि जल्दी अतिक्रमण क्षेत्रों को साफ कराया जाएगा!