बाराबंकी
जिला बदर अभियुक्त को एक अदद तमंचा, दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ थाना कुर्सी पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 04.10.2019 को प्रभारी निरीक्षक थाना कुर्सी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेश पर जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर एचपी पेट्रोल पम्प अमरसण्डा थाना कुर्सी से समय 02.50 बजे, जिला बदर अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ बउवा रैदास पुत्र राम औतार निवासी चमरही मजरे अमरसंण्डा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 248/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी के वाद संख्या 02145/18 दिनांक 18.04.19 कि नोटिस अन्तर्गत धारा 3/4 उ0प्र0 गुण्डा नियंन्त्रण अधिनियम के तहत छः माह हेतु जिला बदर के आदेश के क्रम में दिनांक 16.06.19 को थाना सतरिख जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा तामिल कराया गया था। जिला बदर अभियुक्त द्वारा न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट महोदय बाराबंकी के आदेश दिनांक 18.04.19 का स्पष्ट रूप से उलंघन करते हुये अपनी उपस्थिति जनपद बाराबंकी मे बनाये हुये था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
जितेन्द्र उर्फ बउवा रैदास पुत्र राम औतार निवासी चमरही मजरे अमरसंण्ड़ा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 04.10.2019 को समय 02.50 बजे, एचपी पेट्रोल पम्प अमरसण्डा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 227/15 धारा 363/366/323/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 32/18 धारा 352/504/506 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- शशिकान्त यादव प्रभारी निरीक्षक थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अन्जेश सिंह प्रभारी चौकी उमरा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 असलम खान, का0 विकाश सिंह, का0 अभिषेक सिंह थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
- का0 विजय कुमार साहू, का0 अजयकान्त उपाध्याय थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।