बाराबंकी
थाना सतरिख पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक 04.10.2019 को प्रभारी निरीक्षक सतरिख ध्रुव कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सतरिख पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सतरिख चौराहा से समय करीब 11.50 बजे, अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र महादेव निवासी मनेरा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त, थाना सतरिख पर पंजीकृत मु0अ0सं0 339/19 धारा 498ए/304बी भादवि0 व 3/4 डी0पी0एक्ट में वांछित था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
राजेश कुमार पुत्र महादेव निवासी मनेरा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय –
दिनांक 04.10.2019 को समय करीब 11.50 बजे, सतरिख चौराहा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम-
- ध्रुव कुमार प्रभारी निरीक्षक सतरिख जनपद बाराबंकी।
- का0 धीरज सिंह, का0 दिलीप कुमार थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।