संतकबीरनगर की जनता ने नेता नही अपना बेटा खोया है-हरिकेश चौरसिया (प्रबन्धक,श्री भोला नाथ चौरसिया आदर्श संस्कृत विद्यालय संत कबीर नगर)

संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
संत कबीर नगर!! जनपद में जैसे ही पूर्व सांसद भालचंद्र यादव के निधन की खबर पहुची,सभी स्तब्ध रह गए।एकाएक किसी को भरोसा नही हुआ कि जनपद का दुलारा सांसद अब हमारे बीच नही रहा।श्री भोला नाथ चौरसिया आदर्श संस्कृत विद्यालय संत कबीर नगर के अध्यक्ष श्री राम नरायन चौरसिया प्रधान चकदही तथा संस्था प्रबन्धक हरिकेश चौरसिया ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि”नेताजी जैसा ऊर्जावान,समर्पित एवं जिले के विकास के लिए तत्पर रहने वाले नेता जी के आकस्मिक निधन से बेहद दुखी हु,ये हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है।उनके कृतित्व को याद करते हुए चौरसिया ने कहा कि नेता जी ने अपनी अद्भुत क्षमता एवं बुद्धि के बल पर सन्त कबीर नगर जैसे अति पिछड़े जिले को पूरे प्रदेश में अग्रणी बनाने का काम किया।खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर तमाम एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कराने का काम श्री भालचन्द्र यादव जी ने ही किया था, जिससे बड़े बड़े शहरो की दूरी जनता कम समय मे ही तय करती है।आदरणीय संस्था अध्यक्ष प्रधान जी ने कहा आगे उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़े तमाम संस्मरण याद किये,उन्होंने बताया कि नेताजी दो बार सांसद रहे लेकिन उनका जीवन सादगी से भरा रहा,उन्होंने कभी पद का लोभ नही किया न ही व्यक्तिगत पूँजी बनाई।आज के दौर के रजनीतिग्यो के लिये उनका जीवन आदर्श है।