बाराबंकी
थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 03.10.2019 को थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाते हुए अभियुक्तगण 01. गुड्डू वर्मा पुत्र रामसागर, 02. विपिन सोनी पुत्र बरातीलाल सोनी, 03. कृष्ण कुमार शुक्ला पुत्र गया प्रसाद शुक्ला, 04. राजेश यादव पुत्र देवीदीन यादव निवासीगण मोहल्ला धधवारा कस्बा व थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को भूमिहारे बाबा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी से समय 01.30 बजे, गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, मालफड़ से 2800/-रुपये व जामातलाशी से 3240/-रुपये बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0- 390/19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- गुड्डू वर्मा पुत्र रामसागर निवासी मोहल्ला धधवारा कस्बा व थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
- विपिन सोनी पुत्र बरातीलाल सोनी निवासी मोहल्ला धधवारा कस्बा व थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
- कृष्ण कुमार शुक्ला पुत्र गया प्रसाद शुक्ला निवासी मो0 धधवारा कस्बा व थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
- राजेश यादव पुत्र देवीदीन यादव निवासी मोहल्ला धधवारा कस्बा व थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
दिनांक 03.10..2019 समय 01.30 बजे, भूमिहारे बाबा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगीः-
- 52 अदद ताश के पत्ते।
- मालफड़ 2800/-रुपये।
- जामातलाशी 3240/-रुपये।
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 उदयराज निषाद, उ0नि0 छट्ठू चौधरी थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 मो0 ताहिर, का0 रविशंकर, का0 रोहित कुमार थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।