बाराबंकी
थाना मसौली पुलिस ने प्रशासनिक शराब बन्दी के बावजूद अवैध रुप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से अग्रेजी शराब व 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद

दिनांक 02.10.2019 को प्रभारी निरीक्षक थाना मसौली राघवेन्द्र प्रताप रावत को मुखबिर खास ने सूचना दी कि सहावपुर से बनियातारा जाने वाली सड़क पर स्थित शराब के ठेके पर प्रशासनिक शराब बन्दी के बावजूद अवैध रुप से शराब की बिक्री की जा रही है, उक्त की सूचना पर थाना मसौली पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर अवैध रुप से की जा रही अंग्रेजी शराब की बिक्री को रोका गया तो अभियुक्तगण 1. मोहित जायसवाल 2. आकाश जायसवाल पुत्रगण स्व0 पवन जायसवाल निवासीगण ग्राम सुरसण्डा थाना मसौली जनपद बाराबंकी ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की कर कहने लगे कि हम लोगों का कोई कुछ नही बिगाड़ सकता है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी की गयी प्रशासनिक शराब बन्दी के आदेश के बावजूद भी अभियुक्तगण द्वारा बिक्री करने के कारण समय करीब 8 बजे रात्रि में बनियातारा रोड ग्राम सहावपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के कब्जे से मोटर साईकिल पैशन प्रो नं0 UP 41 AA 0732 सहित 1. 10 अदद पौवा रायल स्टेग 2. 03 अदद अद्दा रायल स्टेग 3. 05 अदद पौवा इम्पेरियल ब्लू 4. 03 अदद पौवा 8PM अंगेजी शराब बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मसौली पर मु.अ.सं. 360/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम व मु0अ0सं0 361/19 धारा 353/332 भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- मोहित जायसवाल पुत्र स्व0 पवन जायसवाल निवासी ग्राम सुरसण्डा थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
2.आकाश जायसवाल पुत्र स्व0 पवन जायसवाल निवासी ग्राम सुरसण्डा थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
दिनांक 02.10.2019 को समय करीब 8 बजे रात्रि में बनियातारा रोड ग्राम सहावपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
बरामदगी-
- 10 अदद पौवा रायल स्टेग 2. 03 अदद अद्दा रायल स्टेग
- 05 अदद पौवा इम्पेरियल ब्लू 4. 03 अदद पौवा 8PM अंगेजी शराब
- मोटर साईकिल पैशन प्रो नं0 UP 41 AA 0732
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 पंडित त्रिपाठी, थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 विक्रमाजीत, हे0 का0 रामदुलारे यादव, थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- का0 सौरभ सिंह, थाना मसौली जनपद बाराबंकी।