बाराबंकी
थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा वैष्णों प्रताप सिंह उर्फ शिवा हत्याकाण्ड से सम्बन्धित 25000/-रुपये का इनामिया हत्याभियुक्त गिरफ्तार

वादी नरेन्ददेव सिंह पुत्र स्व0 ब्रह्मा सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट विठला थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या ने दिनांक 08.09.2019 को तहरीरी सूचना थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी में दी थी कि उनकी पुत्री प्रिंसी का विवाह वैष्णों प्रताप सिंह उर्फ शिवा पुत्र नारेन्द्र प्रताप सिंह निवासी लिल्हौरा वार्ड थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी के साथ विगत वर्ष 20 जून 2018 को हुआ था। प्रार्थी की पुत्री B.T.C. कर रही है। जिसके सम्बन्ध में इन दिनों वह जनपद अयोध्या ही रह रही थी। दिनांक 30.08.2019 को रात में प्रिंसी के ससुराल से रात मे सास का फोन आया कि तुम्हारे पति (शिवा) की मृत्यु हो गयी। सूचना मिलने पर अपनी पुत्री को साथ लेकर लिल्हौरा पहुचे। घरवालों से शिवा के मृत्यु के बारे में पूछने पर बताया गया कि शिवा ने फांसी लगा ली। मुझे आशंका है कि मेरे दमाद को उनका ही भाई व अन्य लोगों द्वारा मार डाला गया है। उक्त सूचना पर उक्त घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 333/19 धारा 302 भा0द0वि0 थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी में पंजीकृत किया गया। उक्त हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25000/-रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त हत्याकाण्ड को कारित करने वाले हत्याभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर, प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह मय पुलिस बल के अभियुक्त अरुणेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ आरु पुत्र नारेन्द्र प्रताप सिंह निवासी लिल्हौरा वार्ड थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी आज दिनांक 02.10.2019 को समय 13.00 बजे, बड़ा चौराहा थाना हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी को मय आलाकत्ल 01 अदद रस्सी के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25000/-रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
अरुणेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ आरु पुत्र नारेन्द्र प्रताप सिंह निवासी लिल्हौरा वार्ड थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
दिनांक 02.10.2019 को समय 13.00 बजे, बड़ा चौराहा थाना हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी-
01 अदद रस्सी (आलाकत्ल)।
विशेष-
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मेरे बड़े भाई ने अपने एकाउण्ट से अपनी पत्नी के फीस हेतु कुछ रुपये निकाले थे, जिसको अभियुक्त द्वारा खर्च कर दिया गया। इससे दोनो भाईयों के बीच में रुपये को लेकर कहा सुनी के दौरान अभियुक्त द्वारा गुस्से में मृतक के पेट मे घूसा मारा गया , जिससे मृतक को गम्भीर चोट आने के कारण बेहोश हो गया। अभियुक्त ने अपने भाई को मरा समझ कर, आत्महत्या का रुप देने के लिए रस्सी से लटका दिया।
पुलिस टीम –
01- प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिह थाना हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी।
02- का0 सुमित, का0 नसीम थाना हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी।