बाराबंकी
थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा लगभग 15 लाख कीमती 50 ग्राम मारफीन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा मादक पदार्थों के तस्करी करने वालों/अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर के कुशल नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 02.10.2019 को अभियुक्त रमेश पुत्र बलदेव प्रसाद निवासी गुठवनपुरवा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को गुठवनपुरवा खंड़जा मार्ग थाना फतेहपुर से समय 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 15 लाख कीमती 50 ग्राम मारफीन बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना फतेहपुर में मु0अ0सं0 299/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–
रमेश पुत्र बलदेव प्रसाद निवासी गुठवनपुरवा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय–
दिनांक 02.10.2019 को समय 07.30 बजे गुठवनपुरवा खंड़जा मार्ग थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
बरामदगीः-
लगभग 15 लाख कीमती 50 ग्राम मारफीन।
पुलिस टीम–
1- पी.के. झा प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
2- उ0नि0 ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
3- का0 सुभाषचन्द सरोज, का0 शशिकान्त, का0 अतुल कुमार थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।