इमामे हुसैन के तीजे का कार्यक्रम आज इमामबाड़ा स्टेट में संपन्न हुआ


इमामबाड़ा स्टेट के मीडिया प्रभारी मंजूर आलम ने बताया कि फजर की नमाज के बाद कुरान खानी हुई एवं फातिहा भी पढ़ा गया। जिला अध्यक्ष इमामबाड़ा मुत्वल्लियान कमेटी सैयद इरशाद अहमद ने बताया कि इमामबाड़ा स्टेट के अंदर जो बैरक (झंडा) लगा था सभी को उतार दिया गया है एवं परंपरागत ढोल ताशा बजाकर के मोहर्रम की समाप्ति की घोषणा की गई। मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि सभी मुत्वल्लीयों से यह अपील किया जाता है कि कल की फातेहा के बाद इस्लामी झंडे जो लगे हैं उनको सह सम्मान उतार कर महफूज कर लिया जाए ताकि उसकी बेअदबी ना हो सके।
फातिहा के मौके पर मोहम्मद आकिब अंसारी, उपाध्यक्ष शकील शाही, महासचिव सोहराब खान, हाजी जलालुद्दीन कादरी, अयान अहमद निजामी, इज़्ज़त गोरखपुरी , राज शेख, मकसूद अली, वकील शाही, तौकीर आलम, मुख्तार अली खाँ आदि लोगों ने शिरकत की।
सभी लोगों को अपना कीमती वक्त देने के लिए मोहम्मद आकिब अंसारी ने शुक्रिया अदा किया।
