रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
साइबर सेल बस्ती द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्ति के 40733 रुपया बैंक खाता में वापस कराया

रंजीत द्विवेदी सा0 सोनूपार थाना कोतवाली जनपद बस्ती व राहुल वर्मा सा0 चरथी भट्ट थाना छावनी द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री आशीष श्रीवास्तव के सम्मुख प्रस्तुत होकर कहा गया कि हमलोगो के बैक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसा निकाल लिया गया है । जालसाजी का शिकार होने और जालसाजों के द्वारा उसके रुपये निकाल लिये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रार्थना-पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल बस्ती के प्रभारी उप निरीक्षक श्री मजहर खान, का0 मोहन यादव,का0 दीपक कुमार गुप्ता का0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी, का0 घनश्याम यादव,का0 संदीप कुमार साइबर सेल बस्ती को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिनके अथक प्रयास से ऑनलाइन के माध्यम से निकाली गयी धनराशि 25468 रुपया रंजीत द्विवेदी व 15265 रुपया राहुल वर्मा के बैंक खाते में वापस कराया गया। रुपया वापस आने से रंजीत द्विवेदी व राहुल वर्मा द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया तथा प्रफुल्लित होते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, साइबर सेल को धन्यवाद दिया गया।