रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
थाना कोतवाली जनपद बस्ती पुलिस द्वारा 01 अदद तमन्चा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री राधेश्याम राय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी पटेल चौक उ0नि0 सर्वेश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त अमन सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम ओरिजोत थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 24 वर्ष को आज दिनांक 01.04.2022 को समय करीब 12:15 बजे नगर पालिका तिराहे से 01 अदद तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर र माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- अमन सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह निवासी ओरिजोत थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
बरामदगी का विवरण-
- 01 अदद तमंचा व 01 अदद कारतूस 12 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 सर्वेश कुमार चौकी प्रभारी पटेल चौक थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
- उ0नि0 मनीष जयसवाल चौकी प्रभारी गाँधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
- का0 प्रकाश यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।