संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।


आरपीएस इंटर कालेज मड़या खलीलाबाद में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन सोमवार को विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। एचआरपीजी कालेज के स्वयंसेवकों ने शहर के चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई किया। टोली में विद्यार्थियों ने संतकबीर, चंद्रशेखर आजाद, डा. आंबेडकर, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व महाविद्यालय के संस्थापक की प्रतिमा की सफाई करके मिसाल प्रस्तुत किया।
बौद्धिक सत्र में बतौर मुख्य अतिथि डा. विजय कुमार मिश्रा ने कहा भारतीय संस्कृति उदार हैं, अपनी इसी विशेषता की वजह से अनेक परंपराओं और जीवन शैली को आत्मसात किया है। अपनी संस्कृति जीवन मूल्यों की ऐसी थाती है जिसने राष्ट्रीय एकता को बनाएं रखने में योगदान दिया है। शिविरार्थियों के साथ अपने पूर्व अनुभव और एनएसएस के पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम अधिकारी डा.शशिकांत ने कहा कि शिविर ज्ञान का भंडार है यहां अर्जित ज्ञान का आप अपने जीवन में उपयोग करके सामाजिक कार्यों योगदान दें।
डा. विनय कुमार सिंह ने कहा कि सेवा योजना के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह देश का एकमात्र ऐसा संगठन है, जो सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से समाज कल्याण के कार्यों को प्रोत्साहित करता है।
डा. मनोज मिश्रा ,डा. प्रदीप कुमार, डा. राजेश गुप्त, अनीश कुमार, रागनी दीक्षित ने संबोधित किया। इस मौके पर अनुभव, साहिल, अमित कुमार, सर्वेश, पवन, हरिओम, अंकित यादव, आनंद, बलवंत, आर्यन चौधरी, अजय कश्यप, श्रवण कुमार, अजय चौरसिया, आशुतोष मिश्रा, हिमांशु गौतम, आदर्श त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।