गड्ढा मुक्त सड़क का दावा हवा-हवाई
संतकबीरनगर / सेमरियांवा

सरकार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण आचलों की सड़को को गड्ढा मुक्त करने का दावा महज कागजी कोरम पूर्ति तक सीमित हो रहा है।
ग्रामीण अंचलों की अरसे से बदहाल सड़कें अब अस्तित्व खोने के कगार पर पहुंच रही हैं जानकारी के बाद भी सम्बंधित जिम्मेदार अनभिज्ञ बन हुए हैं।
सेमरियावां टेमा मार्ग पर स्थित नजीरा बाद चौराहे से बहुउरापुर होते हुए तिलजा अगया छाता मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से धवस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।इन मार्गो पर बरसात का पानी जमा होने से आवागमन में दिक्कते हो रही हैं।आलम यह है कि अगया चौराहे पर करीब दस फीट तक मार्ग गढ्ढे में तब्दील होकर रह गया हैं जिससे आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं सहित ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई हैं।क्षेत्र के जागरूक नागरिक अलीमुल्लाह खान, गोलू सोनी,रिजवान का कहना है कि सरकारी फरमान को विभागीय जिम्मेदार एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि झूठा साबित करने पर तुले हुए हैं,अन्यथा सड़कें समय से गड्ढा मुक्त हो जाती और आवागमन में दिक्कतें न होती उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु सड़क निर्माण की मांग की हैं।